यूपी जोड़ो यात्रा भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगी : सतेन्द्र शर्मा

0
303

नोएडा।आज नोएडा काँग्रेस नेता उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य यूपी जोड़ो यात्रा आउटरीच कमेटी के सदस्य सतेन्द्र शर्मा पांचवे दिन बिजनोर में अपने साथियों के साथ शामिल हुये।श्री सतेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदेशाध्यक काँग्रेस अजय राय के नेतृत्व में यूपी जोड़ो यात्रा चलाई जा रही है।

यात्रा को लोगो का भरपूर समर्थन मिल रहा है।यूपी जोड़ो यात्रा का संदेश घर घर पहुँच रहा है।लोगो का प्यार समर्थन से कार्यकर्ता बहुत उत्साहित है।श्री राहुल गाँधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा लोगो के हितों के लिए आवाज बनी। आज उसी की कड़ी में यूपी जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है।किसान नौजवान महिलाओं युवाओं बेरोजगारो के हितों के लिए काँग्रेस सदैव जनता के लिए सँघर्ष करती है।

यात्रा में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मुन्ना ओझा,प्रदेश्य सचिव जनेद्र पांडेय,राहुल कुमार,पुनीत पाठक,देविंदर प्रताप सिंह सहित सेकड़ो काँग्रेस जन रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here