जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान

0
278

जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर सुबोध कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि आबकारी विभाग की टीम एवं थाना बादलपुर की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध स्थलों पर दबिश की गई। दबिश के दौरान थाना बादलपुर स्थित दुरयाई गिरधरपुर लिंक मार्ग के पास से एक व्यक्ति विपिन पुत्र राजू बाल्मीकि निवासी ग्राम कचैड़ा

45 टेट्रा पैक कैटरीना देशी शराब उत्तर प्रदेश में विक्रय हेतु अनुमन्य के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना बादलपुर में कार्यवाही की गई।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here