-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर एक महीने से धरना देकर बैठे थे कर्मचारी

0
311

महीने बाद हड़ताल खत्म होने के बाद सफाई कर्मचारी काम
पर लौट आए हैं। सेक्टर में सफाई कर्मचारी घर-घर पहुंचे और कूड़ा एकत्र किया। सफाई कर्मचारियों का
कहना है कि शहर को पहले की तरह साफ सुथरा करेंगे। मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी एक महीने से
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर हड़ताल पर बैठे थे।

मांगों के पूरा होने के बाद ही काम पर लौटने की
बात कही थी। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों से वार्ता की। उन्हें
भरोसा दिलाया कि उनकी सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। इसके बाद कर्मचारी मान गए और हड़ताल
समाप्त करने की घोषणा कर दी। हड़ताल खत्म होने के बाद शुक्रवार से सफाई कर्मचारी काम पर लौट
आए। सेक्टर और गांव में साफ सफाई शुरू हो गई।

सेक्टर में सफाई कर्मचारी पहुंचे और घर-घर से कूड़ा
एकत्र किया। अभी तक कूड़ा एक-दो दिन के अंतराल में उठाने के लिए कर्मचारी पहुंच रहे थे। अब
रोजाना कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए पहुंचेंगे। कर्मचारियों के काम पर आने से लोगों ने राहत की सांस
ली है। उनका कहना है कि अब सफाई व्यवस्था पहले जैसे हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here