नौसेना दिवस के अवसर पर भूतपूर्व नौ सैनिकों ने धूमधाम से नौसेना दिवस मनाया।

0
225

गौतमबुद्धनगर।आज नेवल वेटरन्स वेल्फेयर एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के भूत पूर्व नौसैनिकों ने होटल स्टीलस्टे में नौसैना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वेटरन श्री रूप राम सिंह का वेटरन श्री बासुदेव जी, दीवान सिंह भाकुनी, राजेश कुमार गुप्ता एवं नागेंद्र सिंह नागर ने एसोसिएशन की तरफ़ से चादर उढ़ाकर गुलदस्ता से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वेटरन डॉ ईश्वर सिंह ने किया तथा एसोसिएशन की तरफ से सभी वेटरन्स का स्वागत किया, शुभकामनाएं दी और नौसेना के बारे में काफ़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

भारतीय नौसेना देश की समुद्री सीमाओ की सुरक्षा के साथ साथ भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की भी रक्षक है। भारत के राष्ट्रपति इस सेना के सेनापति हैं। हमें गर्व है कि हम देश सेवा के लिए नौसेना का हिस्सा बने। गौतम बुद्ध नगर के भूतपूर्व नौसैनिक अपनी इस नौसेना दिवस की परंपरा को हर साल एक समारोह के रूप में आयोजित करते है ताकि वह सभी लोग सेवानिवृत्त के बाद भी नौसैनिक होने का गर्व महसूस कर सकें। मुख्य अतिथि जी ने अपने भाषण में अपने जीवन का अनुभव साझा करते हुए सभी का मार्ग दर्शन किया।

भूतपूर्व नौसैनिकों ने देश के प्रति अपने योगदानों को याद करते हुए अपने सभी नौसैनिक साथियों के साथ अपने बीते पलों की यादों को तरोताज़ा किया। अंत में सभी नौसैनिकों ने डी जे पर मस्त डान्स किया तथा एक दूसरे को शुभकामनायें देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here