महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन

0
263

नोएडा।अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर महिला उन्नति संस्था द्वारा नोएडा सेक्टर 150 के गाँव कोंडली बाँगर में कार्यशाला का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक किया गया।पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ वन्दना सिंह ने चिंता जताते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति हिंसा न सिर्फ़ हमारे देश में बल्कि पूरी दुनिया में समानता, विकास, शांति के साथ-साथ महिलाओं और बच्चियों के अधिकारों की पूर्ति में बाधा बनी हुई है।देश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में  घरेलू हिंसा, शारीरिक या यौन हिंसा, दहेज उत्पीड़न की घटनाएं है,

जो महिला सशक्तिकरण की राह में बहुत बड़ी बाधा है।प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, शक्ति मोबाइल  और महिला हेल्पडेस्क आदि के बारे में भी बताया गया।महिला सशक्तिकरण के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रशासन के साथ मिलकर और ज्यादा व्यापक बनाने का सुझाव दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा और संगीता, राधा,और अंशु राणा उपस्थित रहीं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here