महिला सशक्तिकरण को लेकर ग्रेटर नोएडा के दादूपुर गांव में चौपाल

0
167

सूरजपुर पुलिस ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर
आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले युवक की जान बचाई है. सूचना मिलने पर पुलिस तत्परता
दिखाते हुए मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने उसकी मानसिक स्थिति के अनुसार काउंसलिंग कराई गई और
युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया.

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर की मीडिया सेल को इंस्टाग्राम पर एक युवक के सुसाइड करने की
पोस्ट की जानकारी हुई. जानकारी के बाद मीडिया सेल ने तत्काल संबंधित थाने की पुलिस को मामले
की सूचना दी. जिस पर सूरजपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से युवक
की लोकेशन की जानकारी ली और तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचा ली.

मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव निवासी 22 साल के
एक युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की पोस्ट की जिसके बाद वह पोस्ट वायरल हो गई. मीडिया सेल
ने पोस्ट का संज्ञान लेते हुए थाना सूरजपुर को मामले की जानकारी दी. जिस पर सूरजपुर पुलिस द्वारा
इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन की जानकारी की गई. इसके बाद पुलिस मलकपुर गांव
पहुंची और वहां युवक को खोज निकाला और उसकी जान बचा ली.

सूरजपुर पुलिस के द्वारा युवक से बातचीत करते हुए उसकी मानसिक स्थिति के अनुसार बात कर
काउंसलिंग की गई. युवक ने बताया कि वह मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है और वर्तमान में
सूरजपुर थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव में किराए के मकान में रह रहा है. युवक ने बताया कि पारिवारिक
समस्या के कारण वह तनाव में था जिसके कारण उसके मन में आत्महत्या करने का विचार आया था.
पुलिस ने काउंसलिंग के बाद युवक को उसके परिजनों से वार्ता कराई और युवक ने भी आश्वासन दिया
कि तनाव में आकर भविष्य में ऐसा विचार मन में नहीं लाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here