किसानों की ज़मीनों को अधिग्रहण कर बिल्डरों को फायदा पहुंचा रहा नोएडा प्राधिकरण

0
296

नोएडा।भारतीय किसान यूनियन (बलराज) की राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय कैमराला चक्रसैनपुर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई।बैठक में बलराज भाटी ने अपने संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ से किसानों में हरेक फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून व किसानों की अन्य समस्याओ को लेकर विचार विमर्श किया और उन्होने कहा कि केंद्र मै बैठी मोदी सरकार 2024 के चुनाव से पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून लागू करें अन्यथा पूरे देश का किसान भाजपा का विरोध करेगा।

बलराज भाटी ने कहा कि देश के ढाई सौ से अधिक किसान संगठनों ने मिलकर एम एस पी गारंटी किसान मोर्चा का गंठन किया था जो पूरे देश मै एमएसपी की मांग को लेकर गांव गांव आन्दोलनरत है और एक नारा दिया है कि एमएसपी नही तो वोट नही। बलराज भाटी ने कहा कि गौतमबुद्धनगर के किसानों की ज़मीनों को अधिग्रहण कर प्राधिकरण जमीनों को बिल्डरों को आवंटित कर मोटा मुनाफा हासिल कर रहें हैं और किसानों को उनके अधिकारों से वंचित कर रहें हैं किसानों की समस्याओ को गम्भीरता से लेकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) शीघ्र यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर टोल प्लाजा पर महापंचायत करेगी यदि समस्याओ का समाधान नही होगा तो बडे स्तर पर आन्दोलन होगा। बैठक मै संगठन का विस्तार करते हुए

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता को छोड़कर आये सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ मोसिन गाजी को उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष एंव अलीगढ मण्डल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया और सैंकडों कार्यकर्ताओ ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की मोसिन गाजी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन मै जो जिम्मेदारी मुझे और मेरे साथ आये कार्यकर्ताओ को दी गई है उसे हम बाखूबी ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर किसानों ,मज़दूरों व असहाय लोगों की आवाज बुलंद करेंगें ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव शौकत अली चेची, राष्ट्रीय संगठन मन्त्री प्रदीप नेहरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देव नागर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य राजेश, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नागर, राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चा सोनिया शर्मा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मालती देवी,प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी,प्रदेश सचिव श्रीपाल भाटी, प्रदेश प्रवक्ता एवं यूथ अध्यक्ष विपिन खारी, प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा,प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा मोहित प्रधान, पश्चिमी उत्तर अध्यक्ष संदीप भाटी,जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष उधम नम्बरदार, तहसील

अध्यक्ष सोविदंर भाटी, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद हरिराज नागर, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युवा भोलू पंडित, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here