त्योहार पर घर जाने के लिए 24 घंटे स्पेशल बसें चलेंगी

0
196
मोरना स्थित नोएडा डिपो से शुक्रवार से दीपावली स्पेशल बस चलेंगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए सभी बस अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। 24 घंटे डिपो से यात्रियों को बस मिलेंगी।
आपातकालीन स्थिति को छोड़कर अधिकारियों, चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारियों की छुट्टी को
निरस्त कर दिया गया है।

डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि दीपावली तक लखनऊ, सीतापुर, बरेली, एटा,
कासगंज, आगरा समेत अन्य शहरों के लिए अतिरिक्त बस की सुविधा मिलेगी। वहीं दीपावली के बाद
भाईदूज और छठपूजा पर पास स्थित शहरों पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि इसमें मेरठ, आगरा, मथुरा,
बुलंदशहर और पास के शहरों के लिए ज्यादा से ज्यादा बस चलाई जाएंगी। 20 नवंबर तक 180 बस
724 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।

उन्होंने कहा कि 11 दिन लगातार ड्यूटी करने और 3300 किलोमीटर बस चलाने पर चालक और
परिचालक को 4400 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। नोएडा डिपो में इस दीपावली बसों की संख्या बढ़ी है।
कुछ माह पूर्व मुख्यालय से डिपो को 36 नई सीएनजी बस मिली हैं। इसी के साथ डिपो में बस की
संख्या बढ़कर 180 हो गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here