राजस्थान कल्याण परिषद ने धूमधाम से मनाया Diwali मिलन समारोह

0
672
Diwali समारोह

नोएडा।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजस्थान कल्याण परिषद ने हर वर्ष की भांति Diwali मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से सामुदायिक केंद्र सैक्टर 56, नोएडा में मनाया।अध्यक्ष जीवन जैन ने बताया कि Diwali समारोह में संस्था की महिला सदस्यों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

Diwali समारोह के मुख्य आकर्षण

रंगोली के प्रतियोगिता के साथ साथ मौजा है मौजा ग्रुप द्वारा दिव्य राम दरबार आरती एवम संस्था की महिला सदस्यों द्वारा डांडिया रास मुख्य आकर्षण रहा। आरती के बाद छप्पन भोग का प्रसाद का वितरण किया गया।

संस्था के पुरुष एव महिला सदस्य अपने पारम्परिक राजस्थानी वेषभूषा परिधानों में शामिल हुए। महासचिव रंजू माथुर ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने ठाकुर जी को अपने अपने घरों से लाए गए व्यंजनों से 56 भोग का प्रसाद भी चढ़ाया गया।आज की रंगोली प्रतियोगिता विजेता को पुरस्कार स्वरूप 20 ग्राम चांदी का सिक्का दिया गया।

फैंसी ड्रेस में शामिल बच्चों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।आज के दिपावली कार्यक्रम के संयोजक जुगलकिशोर भारती एवम राजीव गुप्ता को सफ़ल आयोजन के लिए संस्था के पूर्व अध्यक्ष जी पी केडिया ने बधाई दी।

Diwali समारोह

आज सम्मलित होने वाले सदस्यों में संरक्षक के एल वैद, आर पी सोनी महेंद्र शाह, अनिल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, विजय सोनी, एन के मालपानी, अंजनी सराफ,जी सी माहेश्वरी, दिनेश माहेश्वरी, के सी गुप्ता, आर सी बजाज,अरविंद बैद, अनिल जैन, अरविंद सोनी, प्रकाश इनानी, विष्णु पारीक, विनोद पारीक, प्रदीप गर्ग, ओम प्रकाश पारीक, जी सी पारीक, निर्मल भुडोडिया, राजेश खंडेलवाल, मनमोहन रामावत, शरद जैन, नीशू गुप्ता, पारुल माहेश्वरी, ललिता मेहता सरिता गुप्ता, सीमा अग्रवाल, निशी अग्रवाल, सुनीता शर्मा, आशा मित्तल सहित कई अन्य प्रमुख सदस्यों ने शिरकत की।

 

Visit our social media

YouTube:@Noidasamachar

Facebook:@Noidasamachar

इसे भी पढ़े:Noida में सपा सरकार में बनाए गए Cycle Track का बुरा हाल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here