पटाखों के अवैध गोदाम पर छापा

0
287

सूरजपुर पुलिस ने कैलाशपुर गांव में अवैध पटाखों के गोदाम पर
छापेमारी की। गोदाम से करीब ढाई लाख रुपये के पटाखे बरामद हुए। पुलिस टीम ने अवैध पटाखों के
गोदाम से एक व्यापारी को भी गिरफ्तार किया। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया
कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कैलाशपुर गांव में एक व्यापारी ने पटाखों का अवैध गोदाम बना रखा
है।

पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गोदाम पर छापेमारी की तो वहां से करीब ढाई लाख रुपये
के अवैध पटाखे बरामद हुए। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक व्यापारी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस
पूछताछ में व्यापारी ने बताया कि वह दीपावली पर कस्बे में बेचने के लिए पटाखे खरीद कर लाया था।
कैलाशपुर गांव में उसकी एक आटा चक्की है।

यहां उसने पुलिस से बचने के लिए पटाखों को छिपा कर
रखा था। नॉलेज पार्क पुलिस ने भी दस दिन पहले दो लाख से अधिक कीमत के पटाखे जब्त किए थे।

अवैध गोदाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here