ग्रेटर नोएडा के कोंडली मे गृहलक्ष्मी सम्मान का आयोजन

0
239

नोएडा।नारी शक्ति को समर्पित “नवरात्र” के अवसर पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत चलाये जा रहे नौ दिवसीय जागरूकता अभियान के समापन पर गौतमबुद्धनगर के कोंडली मे गृहलक्ष्मी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया।

कार्यक्रम में गृहणियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ वंदना सिंह ने कहा कि घरेलु महिलायें सम्मान की हकदार है जो 24 घंटे काम करती है जबकि लोग केवल कामकाजी महिलाओ को ही सम्मान की दृष्टि से देखते है।संगठन द्वारा घरेलु महिलाओ के सम्मान मे गृहलक्ष्मी कार्यक्रम आयोजित कर घरेलु महिलाओ को विशेष सम्मान देने का एक प्रयास है। वहीं उन्होने बताया कि संगठन द्वारा मिशन शक्ति के तहत प्रदेश एवम जिला स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है

जिसके अन्तर्गत गृह लक्ष्मी सम्मान, नवजात कन्या जन्मोत्सव, महिला शिक्षा-सुरक्षा-सम्मान को लेकर नारी चौपाल नुक्कड नाटक कार्यक्रम आयोजित किये गये है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here