Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाश्रीहनुमान मंदिर में श्रीमद‌्भागवत कथा का आयोजन

श्रीहनुमान मंदिर में श्रीमद‌्भागवत कथा का आयोजन

सेक्टर-20 स्थित श्रीहनुमान मंदिर में पितृ पक्ष में आयोजित
श्रीमद्भागवत कथा के चोथे दिन कथा व्यास सुधीर कृष्ण महाराज ने बताया कि अजामिल जाति से
ब्राह्मण था। लेकिन दूर्भाग्य से वह पापकर्मों में पड़ गया तब संतों द्बारा उसके बच्चे का नारायण रखवा
देने पर दिन भर नारायण-नारायण बोलने से ही उसका उद्बार हो गया। उन्होंने बताया कि हमें लम्बे

मंत्रों की चिंता नहीं करके केवल हर समय भगवान नाम स्मर्ण करना ही इस कलियुग में पर्याप्त है। पित्र
पक्ष में गौ माता को भरपेट भोजन करा देने से ही सारी क्रियायें पूर्ण हो जाती हैं। कथा में भगवान
वामन, राम की लीलाओं का वर्णन करने के साथ कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। जन्मोत्सव पर उपस्थित
सभी भक्त प्रसन्नचित होकर नृत्य करने लगे।

इस अवसर पर महेन्द्र गर्ग, राजवीर सारस्वत, सुनील हरिबोल, प्रशांत गोयल, प्रिती गर्ग, वधावन और सुधीर कश्यप उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र