सनातनी मित्र मंडल
Noida।मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सेक्टर-22 स्थित शिव-दुर्गा धाम मंदिर में सनातनी मित्र मंडल द्वारा सामाजिक समरसता का पर्व खिचड़ी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भक्ति और सेवा का ऐसा उत्साह दिखा कि पूरा मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से सराबोर हो गया। आयोजन के दौरान लगभग 3000 से अधिक श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ पीयूष द्विवेदी, ब्रह्मदेव शर्मा, गोपाल गौर, रीना भाटी (पूर्व चेयरमैन), वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल पांडेय, अनीता मिश्रा, हरिश्चंद पाण्डेय, मनोज तिवारी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थिति रहे।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र तिवारी एवं सुदामा पाठक के साथ आनंद द्विवेदी, राहुल त्रिपाठी, राकेश राय, देवेंद्र पांडेय, पंकज तिवारी, सोनू शुक्ला, धर्मराज तिवारी, जीवन पांडेय, के के शर्मा, अतुल सक्सेना, सुरेंद्र मिश्रा, शंकर श्रीवास्तव, संदीप मौर्य, प्रशांत मौर्य, ज्ञानेंद्र चौधरी, पंकज दीक्षित, राजेश मिश्रा, विनोद मिश्रा, रामदत्त मिश्रा, सुरेश मिश्रा, राजेश तिवारी तथा नारीशक्ति के रूप में बिंदु, रश्मि, साधना, श्वेता, प्रतिभा, रीता, नीलम, रूपाली, रेखा आदि का विशेष योगदान रहा।
मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को एक साथ लाने तथा जोड़ने के उद्वेश्य से किया गया।
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

