Noida:100 करोड़ की GST चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,चार गिरफ्तार

0
34

GST चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Noida -GST चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते एसटीएफ नेचार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।आरोपितों की पहचान दिल्ली निवासी हरदीप,जितेन्द्र झा, पुनीत अग्रवाल,अलोक अग्रवाल और शिवम के रुप में हुयी।

गिरोह फर्जी दस्तावेजों से फर्मों का पंजीकरण कर उनके नाम से जाली सेल्स इनवाइस और ई-वे बिल जारी कर, इन्हें वास्तविक व्यापारिक फर्मों को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के रुप में बेचता थे।बताते चले कि एसटीएफ के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि एनसीआर और गाजियाबाद क्षेत्र में महेश इंटरप्राइजेज समेत कई बोगस फर्मों का रजिस्ट्रेशन कर फर्जी इनवाइस और ई-वे बिल तैयार किए जा रहे हैं। इन दस्तावेजों को वास्तविक फर्मों को बेचकर सरकार को करोड़ों रुपए की राजस्व हानि पहुंचाई जा रही है।सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।नेटवर्क पूछताछ में सामने आया कि हरदीप सिंह नई दिल्ली में एकाउंटेंसी से जुड़ा काम करता है।

100 करोड़ की GST चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,
100 करोड़ की GST चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,

उसके साथ जितेंद्र झा, पुनीत अग्रवाल, आलोक अग्रवाल और शिवम मिलकर काम करते थे।यह गिरोह कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बोगस फर्में बनाता था, बिना किसी वास्तविक खरीद के फर्जी सेल्स इनवाइस काटता था और बोगस ई-वे बिल तैयार कर जीएसटी पोर्टल पर अपलोड करता था। इसके बाद फर्जी जीएसटी रिटर्न भी दाखिल की जाती थी।हरदीप सिंह वास्तविक फर्मों को फायदा पहुंचाने के लिए यह पूरा नेटवर्क चला रहा था। वास्तविक फर्म के मालिक अपना जीएसटी नंबर, माल या सेवा का विवरण, मात्रा और कीमत व्हाट्सएप के जरिए हरदीप सिंह को भेजते थे। इसके बाद आरोपी बोगस फर्मों के नाम से फर्जी इनवाइस और ई-वे बिल तैयार कर जीएसटी पोर्टल पर अपलोड करते और वही विवरण संबंधित फर्मों को उपलब्ध करा देते थे।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के पते पर दर्जनों बोगस फर्में रजिस्टर्ड कराकर बड़े पैमाने पर GST चोरी की है। एसटीएफ अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और फर्मों की तलाश में जुटी है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here