Noida :राज्य कर विभाग की सचल दल व्यवस्था खत्म होने से व्यापारियों ने ली राहत की सांस

0
39

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल

Noida।व्यापारियों का शोषण बंद करने के लिए उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल पिछले दो वर्षों से माँग कर रहा था कि
सचल दल व्यवस्था को ख़त्म किया जाये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा राज्य कर विभाग की सचल दल व्यवस्था खत्म करने के लिए व्यापार मंडल उनको धन्यवाद करता है।उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि इस व्यवस्था के खत्म होने से व्यापारियों का उत्पीड़न बंद होगा अधिकारियों की तानाशाही बंद होगी और व्यापार सरलता के साथ करना आसान हो जाएगा।व्यापारी आए दिन प्रशासन के चक्कर में फसा रहता था।एक बार गाड़ी पकड़े जाने पर पाँच पाँच दिन तक विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे।उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल सरकार को लिखा था कि टैक्स चोरों को बिलकुल भी नहीं बख़्शा जाए।जो भी व्यापारी क़ानूनन रूप से कार्य करता है उसे परेशान न किया जाए।

आज उसी क्रम में सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की आवाज़ को समझा गया और राज्य कर विभाग की सचल दल व्यवस्था को ख़त्म करने का निर्णय लिया गया।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here