Noida डूब क्षेत्र में बिजली की मांग को लेकर हुयी बैठक,बिजली नहीं तो वोट नहीं का दिया नारा

0
50

भारतीय किसान यूनियन क्रांति

Noida डूब क्षेत्र सेक्टर–123 में भारतीय किसान यूनियन क्रांति के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुख्य रुप से डूब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर चर्चा की गई।

डूब क्षेत्र में निवास करने वाले सभी कॉलोनीवासियों ने एक स्वर में बिजली की माँग उठाई और प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया।इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष परविंदर सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन द्वारा डूब क्षेत्र में रजिस्ट्री शुल्क के माध्यम से बड़े स्तर पर राजस्व वसूला जा रहा है, जिससे राज्य सरकार को भारी आय प्राप्त हो रही है।जब सरकार इन लोगों से इतना बड़ा राजस्व ले रही है, तो बुनियादी सुविधा के रूप में बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार का दायित्व है।बैठक के दौरान कॉलोनी वासियों ने निर्णय लिया गया कि सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह से भी अपनी समस्याओं को लेकर संपर्क किया जाएगा।कॉलोनी वासियों में वर्तमान प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी एवं रोष देखने को मिला।बैठक में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर “बिजली नहीं तो वोट नहीं” का नारा भी दिया।

इस मौके पर प्रमुख रुप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम.पी.यादव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा विनोद यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष राजन ठाकुर,प्रदेश महासचिव प्रेम सिंह,जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगरसोनू यादव,रामवीर शर्मा समेतबड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में यह स्पष्ट किया गया कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here