Noida जिला अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप,एक ही आँख का दो बार ऑपरेशन किया

0
48

जिला अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने और खराब ऑपरेशन करने का गंभीर आरोप

Noida :एक मरीज ने जिला अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने और खराब ऑपरेशन करने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़ित का कहना है

कि डॉक्टर ने उसकी एक ही आँख का दो बार ऑपरेशन कर दिया जिसकी वजह से उसकी आँख ख़राब होनी की स्थिति में पहुंच गयी।एक निजी अस्पताल में जाने के बाद पूरा मामला खुला।बताते चले कि पीड़ित मरीज ने बताया कि उनकी आंख में पहले चोट लगी थी जिसका इलाज एम्स में हुआ था।लेकिन आंख की ओरिजिनल लेंस निकल जाने के बाद इलाज के लिए नोएडा जिला अस्पताल पहुंचा था।डॉक्टर ने आश्वासन दिया कि आंख में लेंस डाली जा सकती है, लेकिन यह लेंस अस्पताल में उपलब्ध नहीं है और बाहर से मंगवानी पड़ेगी।डॉक्टर ने अपने निजी लाभ के चक्कर में एक व्यक्ति से संपर्क करने को कहा।उस व्यक्ति ने 8,500 रुपये में लेंस दी।जिसके बाद डॉक्टर नेऑपरेशन किया।

पीड़ित का आरोप है कि जिला अस्पताल में उनकी आंख का पहला ऑपरेशन 18 नवंबर 2025 को किया गया।अगले दिन उसी आंख का दोबारा ऑपरेशन कर दिया।डॉक्टर ने एक हफ्ते बाद फिर बुलाया।जब पीड़ित ने उसी आँख में समस्या बतायी तो डॉक्टर ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि अब इस आंख का कोई इलाज नहीं है और आप कहीं भी दिखा सकते हैं।समस्या का समाधान ना मिलने पर पीड़ित ने एक निजी अस्पताल में इलाज कराया।वहां डॉक्टरों ने दोबारा ऑपरेशन किया और आंख से तीन लेंस निकालीं। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि जिला अस्पताल में गलत तरीके से ऑपरेशन किया गया, जिसकी वजह से आंख की हालत और खराब हुयी है।

पीड़ित का कहना है कि उसकी आंख की रोशनी लगभग खत्म हो चुकी है. सरकारी अस्पताल की लापरवाही ने उसकी जिंदगी बदल दी।उसने प्रशासन से मांग की है कि दोषी डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई हो ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच हो ताकि भविष्य में किसी और मरीज के साथ ऐसा न हो।यह पहला मामला नहीं है,

जब Noida जिला अस्पताल पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगे हो. इससे पहले भी गलत इलाज, देरी और संसाधनों की कमी जैसे मामलों को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here