Noida :मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश,821 मोबाइल फोन बरामद

0
34

मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Noida साप्ताहिक बाजारों में लोगों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये थाना फेस -2 पुलिस ने छ आरोपियों व दो बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से पुलिस ने चोरी के 821 मोबाइल फोन जिनमें 51 आईफोन और सैकड़ों कीमती स्मार्ट फोन शामिल है।बरामद फोन की कीमत करीब 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है।डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बीते कुछ महीनों से साप्ताहिक बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों से लोगों के मोबाइल चोरी होने की शिकायतें आ रही थीं। बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई। टीम में शामिल पुलिसकर्मी मंगलवार को ककराला चौकी क्षेत्र में जांच कर रहे थे, तभी सोरखा गांव से सेक्टर-81 की तरफ कुछ लोग आते दिखे।पुलिसकर्मियों को देखकर वे पीछे मुड़कर जाने लगे। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर छह बालिग और दो नाबालिग को पकड़ लिया।उनके पास से भारी संख्या में चोरी के मोबाइल मिले। आरोपियों की पहचान झारखंड के प्रदीप कुमार, शेखर महतो, भरतीया महतो और श्याम कुमार राय, मेरठ के मवाना निवासी रोहित सैनी और बिहार के भागलपुर निवासी गोविंदा के रूप में हुई।

Noida :मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश,821 मोबाइल फोन बरामद
Noida :मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश,821 मोबाइल फोन बरामद

झारखंड के सभी आरोपी साहिबागंज जिले के रहने वाले हैं। दो अन्य बाल अपराधियों की पहचान पुलिस की तरफ से उजागर नहीं की गई। गोविंदा गिरोह का सरगना है।आरोपियों को न्यायालय और किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। पुलिस गिरोह के सदस्यों के अन्य साथियों के बारे में भी पता कर रही है।पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here