Authority
Noida Authority के सीईओ डॉ लोकेश एम ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ एक बार फिर कार्यवाही करते हुए भूलेख विभाग में कार्यरत लेखपाल शुभम भारद्वाज को कार्यमुक्त करते हुए शासन को पत्र भेजा है।
वहीं लेखपाल सीमा यादव का वेतन रोकने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है।आरोप है कि ये लोग अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे है। Authority ने बताया कि ये दोनों ही अदालत के प्रकरणों, शासकीय कार्यों, आईजीआरएस और आरटीआई से संबंधित प्रकरणों पर समय से काम नहीं कर रहे थे।इसके अलावा उनके कार्यक्षेत्र से अधिसूचित क्षेत्र व अर्जित भूमि पर अवैध अतिक्रमण के संबंध में निरंतर अवैध अतिक्रमण की शिकायतें भी मिल रही है। उक्त दोनों कर्मियों की ओर से अपने पदीय दायित्वों की अवहेलना करना एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की पालन नहीं करने पर ‘उत्तर प्रदेश सरकारी आचरण नियमावली 1956 एवं ‘नोएडा सेवा नियमावली 1981 में निहित सरकारी कर्मचारी के कर्तव्यों का घोर उल्लंघन है।

Authority के सीईओ लोकेश एम ने स्पष्ट किया कि Authority में कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता, भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की शिकायतों (IGRS/RTI) की अनदेखी करने वाले कर्मियों पर इसी तरह कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को रोकने में विफल रहने वाले संबंधित बीट क्षेत्र के उत्तरदायी कर्मियों की जवाबदेही तय कर उन्हें प्राधिकरण से बाहर किया जाएगा।
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh