एआई एवं आईसीटी ऑनलाइन कार्यशाला
Noida:गौतम बुद्ध नगर मे एआई एवं आईसीटी ऑनलाइन कार्यशाला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार की अध्यक्षता एवं ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर, डायट प्रवक्ता, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर के मार्गदर्शन में शुरू हो रही है।
5 जनवरी से 11 जनवरी तक ऑनलाइन प्रशिक्षण अध्यापकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यशाला इसलिए भी उद्देश्य पूर्ण है की शिक्षक यहां पर हैंड ऑन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर की शिक्षिका पिछले 5 वर्षों से कार्यशाला का आयोजन करती आ रही है। वह मास्टर ट्रेनर की भूमिका में शिक्षकों को एआई एवं वेब डिजाइनिंग, कोडिंग जैसे कक्षा कक्ष में प्रयोग होने वाले ऐप को सिखाएंगे। शिक्षिका आईआईटी कानपुर से भी प्रशिक्षण लेकर आई हुई है। उन्होंने राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिताओं को भी जीता है। शिक्षकों को एआइ संबंधी जानकारी दी जा रही है। अर्चना पांडेय बताया कि शिक्षक आनलाइन जुड़ विभिन्न प्रकार के एप्स, चैटबाट, वीडियो एडिटिंग, नोटपैड संबंधी जानकारी व आपरेट करना सिखाया जाएगा।
कार्यशाला जनपदकार्यशाला में आइसीटी एक्सपर्ट दीक्षा डाइट मेंटर एक्सपर्ट के रूप में जुड़े, जबकि भूपेंद्र सिंह डाइट मॅटर, राजेश खन्ना स्पीकर के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश कुमार, जिला समन्वयक इ एम आई एस संजीव कुमार पाठक, जिला समन्वयक अमित कुमार वर्मा गाइड के रूप में मार्गदर्शन करेंगे तथा अपने विषयों की जानकारी भी देंगे। खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक बिसरख दादरी चंद्रभूषण प्रसाद , खान शिक्षा अधिकारी मोहम्मद राशिद जेवर एवं दनकौर एवं पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र श्रीवास्तव गाइड के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।
तकनीकी टीम में रश्मि त्रिपाठी एसआरजी गौतम बुद्ध नगर और रितु रतन डिजिटल साक्षरता पर अपना सहयोग दे रहे हैं। अशोक कुमार एसआरजी टीम की अध्यक्षता कर रहे हैं।
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

