Noida :24 घंटे के भीतर सनसनीखेज हत्या का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार

0
38

सनसनीखेज हत्या का खुलासा

Noida महज 24 घंटे के भीतरएक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए Noida पुलिस की थाना सेक्टर-126 पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान बिहार निवासी राम वचन मांझी,साजनमांझी और अशोक मांझी के रुप में हुयी है।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और हत्या व शव छिपाने में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद किया है।डीसीपी नोएडा ने बताया कि 2 जनवरी को एक महिला ने अपने पति अजय मुखिया की हत्या के संबंध में थाना सेक्टर-126 में शिकायत दर्ज कराई थी।जांच में सामने आया कि मुख्य अभियुक्त राम वचन मांझी को शक था कि मृतक अजय का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी विवाद के चलते राम वचन ने अपने रिश्तेदार साजन मांझी के साथ मिलकर अजय को रास्ते से हटाने की साजिश रची।डीसीपी Noida ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि अजय मुखिया को उन्होंने ने 28 दिसंबर 2025 को शराब पीने के बहाने रायपुर क्षेत्र में बुलाया, साजन और राम वचन उसे असगरपुर ले गए, जहां उसे अत्यधिक शराब पिलाई गई।

शे की हालत में उसे ई-रिक्शा से सुनसान पुश्ता क्षेत्र में ले जाया गया।जहां अजय का गला और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।आरोपियों ने पहले शव को मिट्टी में छिपा दिया था।पुलिस के मुताबिक अगले दिन उन्होंने अपने परिचित अशोक को शामिल किया और शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर ई-रिक्शा के जरिए पुश्ता रोड पर एक गहरे नाले में फेंक दिया. पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी अजय की तलाश करने का ढोंग भी करते रहे.

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा, मृतक अजय का मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद कर लिया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here