IMS Noida
Noida। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (IMS) Noida में हवन-पूजन के साथ नववर्ष का स्वागत किया गया। बृहस्पतिवार को सेक्टर-62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्थान के स्टाफ एवं फैकल्टी सदस्यों ने सामूहिक रूप से हवन-पूजन कर नए वर्ष की शुभ शुरुआत की।
इस अवसर पर संस्थान प्रबंधन की ओर से सभी स्टाफ एवं फैकल्टी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने आने वाले वर्ष में सुख, शांति, सौभाग्य, स्वास्थ्य, समृद्धि, संपन्नता और सामाजिक उन्नति की कामना की। प्रबंधन ने कहा कि नया वर्ष आपसी संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने तथा नई ऊर्जा और उत्साह के साथ जीवन की नई शुरुआत करने का अवसर प्रदान करता है।
इसी संकल्प के साथ सभी को सुख, समृद्धि और खुशहाली की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

