Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाNoida :36 समाजों को जोड़ने का संकल्प, सामाजिक चेतना मंच की बड़ी...

Noida :36 समाजों को जोड़ने का संकल्प, सामाजिक चेतना मंच की बड़ी पहल

नोएडा मीडिया क्लब

Noida भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतना मंच के द्वारा बुधवार को नोएडा मीडिया क्लब में मेरठ जोन स्तरीय संगठन सृजन गोष्ठी एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ,

इस दौरान संगठन के शपथ पत्र की बुकलेट भी लाँच की गयी ,जिसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा जी के हाथों बुकलेट सौंप कर कराइ गयी,इस दौरान कलराज मिश्रा ने कहा कि “समरस समाज ही राष्ट् उत्थान की कुंजी है” ,मिश्र ने संगठन के शपथपत्रों की बुकलेट का अवलोकन करते हुए कहा कि संगठन सृजन के पहले चरण में संगठन में समाहित सभी धर्म – पन्थ – जातियों के छत्तीस समाज के जो प्रत्येक जनपद में दो-दो हजार पदाधिकारी हैं उनके शपथपत्र भरवाकर उनसे राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता तथा चर्तुमुखी विकास के लिए आपसी सौहाद् एवं समरसताके साथ समर्पित रहने का संकल्प लिया जा रहा है, कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण दीक्षित ने कहा कि संगठन सामाजिक चेतना मंच राष्ट्र के 28 प्रदेशों में संचालित है जिसमें उत्तर प्रदेश 8 जोन ,18 मण्डल, 75 जनपद में शहर,नगर,ब्लाक,वार्ड,ग्राम स्तर तक कार्यरत है

और हम सभी भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सिद्धान्त सबका साथ सबका विकाससबका विश्वास और सबका प्रयास का अनुशरण करते हुए राष्ट्र की एकता और अखण्डता एवं अक्षुणता को कायम रखते हुए आपसी सौहार्द एवं समरसता के साथ राष्ट्र के चर्तमखी विकास के लिए दृढ संकल्पित हैं।,उन्होंने कहा की संगठन की कोर कमेटी के निर्णयानुसार वह अपनी टीम के साथ उत्तर प्रदेश स्तरीय संगठन सृजन यात्रा पर हैं जिनके द्वारा अब तक लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा जोन की यात्रा पूर्ण की जा चुकी है, और आज 15 दिवसीय मेरठ जोन की यात्रा के समापन पर यह आयोजन आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के महासचिव कुंवर अमित राज दीक्षित, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा अल्पसंख्यक कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० शहाब अहमद यादव समाज कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० धीरज यादव, दलित उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण मुरारी दोहरे वैश्य एकता मंच के राष्ट्रीय संयोजक सत्यदेव गुप्ता “फौजी “क्षत्रिय विचार एवं विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास सिंह चौहान ब्रहम समाज एकता समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी मेरठ जोन, पंडित राजेन्द्र शर्मा एड० के संयुक्त संयोजन में किया गया।

इस आयोजन में उक्त महानभावों के अलावा विश्व ब्राहमण कल्याण परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सतीश शर्मा पूर्व विधायक,कोषाध्यक्ष शरद शर्मा, संयुक्त ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश पाठक, ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्रा, भारतीय कठेरिया समाज उत्थान संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रामसखी कठेरिया,भारतीय सोनकर समाज उत्थान संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष एवं पूर्व पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र सोनकर ,अखिल भारतीय कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष राकेश कश्यप ,राष्ट्रिय धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर, भारतीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश प्रजापति, घुमंतू समाज चौघरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह नट, भारतीय बंजारा उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिशाल तवेरेजी, भारतीय ईसाई समाज कल्याण

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेनेट फोसिस , भारतीय सिख समाज कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह, भारतीय जाट समाज कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह, भारतीय गुर्जर समाज कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप कसाना, भारतीय मौर्य-कुशवाहा सैनी-शाक्य समाज कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक सेनी,भारतीय कोरी समाज उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवध बिहारी कैथवार, भारतीय क्षत्रिय विचार एवं विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रणवीर सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र राजावत, भारतीय कुर्मी किरार चेतना मंच प्रांतीय अध्यक्ष योगेश पटेल, ब्लॉक प्रमुख भारतीय लोधी चेतना मंच के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष , मैनेजर सिंह राजपूत ,भारतीय वाल्मीक समाज उत्थान संगठन के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कुमार वाल्मिक, अल्प संख्यात्मक कल्याण मंच के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष वकील त्यागी, युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय उपाध्यक्ष देव सिंघल, प्रांतीय महासचिव ध्रुव शर्मा, जोन अध्यक्ष मेरठ राज नारायण शुक्ला,मंडल अध्यक्ष अनुरोध शर्मा और सैकड़ों अधिकारी उपस्थित थे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र