Noida:रेड क्रॉस सोसाइटी ने की सार्थक पहल,भेंट की 18 व्हीलचेयर

0
46

रेड क्रॉस सोसाइटी

Noida।इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा गौतमबुद्ध नगर ने एक सार्थक पहल करते हुए आज 18 व्हीलचेयर जिला संयुक्त अस्पताल, गौतमबुद्ध नगर को औपचारिक रुप से भेंट की।

बता दे की यह महत्वपूर्ण सहयोग अस्पताल में आने वाले जरुरतमंद रोगियों को सुगम एवं सम्मानजनक सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अजय राणा तथा रेडक्रॉस टीम से पी. एस. जैन,शालिनी सिंह,संजय त्रिपाठी,इंद्रपाल शर्मा,चक्रधर मिश्रा एवं गरिमा त्रिपाठी की उपस्थिति रही।

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा गौतमबुद्ध नगर मानवता की सेवा के प्रति अपने संकल्प को आगे भी इसी प्रकार निभाती रहेगी।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here