Homeकमिश्नरेट समाचारनोएडा ज़ोनNoida :नई आर्थिक नीतियों से UP समूचे विश्व में नए विकास की...

Noida :नई आर्थिक नीतियों से UP समूचे विश्व में नए विकास की गाथा लिख रहा : विनीत शारदा

भारतीय जनता पार्टी

Noida :UP युवा व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में UP भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों की पार्टी है उनके दुख दर्द कि हितेषी है।

स्वदेशी अभियान से लेकर जीएसटी घटाने तक केवल और केवल व्यापारियों की तरफ़ देखकर सरकार ने क़दम उठाया है।श्री शारदा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सड़कों का जाल पूरे देश में बिछाया गया है l स्वास्थ्य क्षेत्र में एम्स हॉस्पिटल बनाकर UP का नक़्शा बदल दिया है।आज देश ही नहीं विदेश के भी बड़े औद्योगिक घराने उत्तर प्रदेश में अपने उद्योग लगाना चाहते हैं।ऑनलाइन व्यापार पर बोलते हो उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के छोटे बड़े खुदरा व्यापारियों को संजीवनी देने के लिए इनका त्याग करना पड़ेगा।अमेजॉन फ्लिपकार्ट और हम कभी भी भरोसा नहीं कर सकते।यदि आप के बाज़ारों में रौनक होगी तो आपके घरों में भी रौनक होगी।


उन्होंने आगे बताया कि मोदी जी ने जीएसटी घटाकर करोड़ों देशवासियों को उत्साह का माहौल दिया है।नई आर्थिक नीतियों से UP समूचे विश्व में नए विकास की गाथा लिख रहा है।विनीत शारदा ने आगे कहा की पुरानी सरकारों की तरह अब गुंडों की हिम्मत नहीं है कि वो व्यापारियों को डरा सके धमका सके रंगदरी मांग सके।अब व्यापारी और उनका परिवार पूर्ण रूप से सुरक्षित है lनई सड़कों का जाल बिछने से दूसरे राज्यों से माल लाना ले जाना आसान हो गया है समय कम लगता है लागत कम लगती है और आमदनी भी ज़्यादा होती है।अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला नोएडा में लगने से UP का देश में ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध हो गया है।सरकार की दूरगामी नीतियों का नतीजा है कि अब व्यापारी और उसने बिना डर के उत्तर प्रदेश में अपना व्यवसाय कर पाते हैं।

UP युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल व्यापारियों का ही गौरव नहीं है वो आम जनता का भी गौरव है l मोदी जी और योगी जी की जोड़ी ने कमाल कर दिया है।पाकिस्तान से लेकर पूरी दुनिया में अपना डंका बजाने वाले हमारे आदरणीय मोदी जी ने GST कम करके देश में व्यापार करना और ज़्यादा आसान कर दिया है।जीवनदायिनी वस्तुओं के ऊपर से टैक्स कम होने से भारत में गुज़र बसर और भी ज़्यादा आसान और सुगम हो गया है।

आज प्रदेश कार्यालय में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा का पहली बार पहुँचने पर प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शक्तिसिंह, जिला सचिव अमित गोयल,डिस्ट्रीब्यूशन असोसिएशन के अध्यक्ष राजेश जिंदल,महिला मंडल से नेहा व लालिमा ने स्वागत किया और राम दरबार देकर उन्हें सम्मानित किया।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र