Noida :सांसद डॉ. महेश शर्मा को मातृ शोक सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

0
63

सांसद डॉ. महेश शर्मा

Noida:बृहस्पतिवार की सुबह नोएडा शहर के लिए शोक का संदेश लेकर आई। गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा की माता ललिता शर्मा (85 वर्ष) स्वर्गवास हो गया । पिछले लंबे समय से बीमार चल रहीं श्रीमती शर्मा को कुछ समय पहले अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था, परंतु चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उनका स्वास्थ्य सुधर नहीं सका। सेक्टर-15ए स्थित सांसद आवास में कई दिनों से उनकी देखभाल में पूरा परिवार जुटा हुआ था। 26-27 नवंबर की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर फैल गई।

सीएम योगी ने घर पहुँचकर जताया दुख

Noida दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जैसे ही निधन की जानकारी मिली, वे तुरंत डॉ. महेश शर्मा के आवास पहुँचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। सीएम योगी ने कहा कि “श्रीमती ललिता शर्मा का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।”स्वर्गीय ललिता शर्मा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गई है उनके पति स्वर्गीय कैलाश चंद शर्मा का निधन कुछ वर्ष पूर्व ही हो चुका है

सेक्टर-94 में सम्पन्न हुआ अंतिम संस्कार

बृहस्पतिवार की दोपहर में ललिता शर्मा का अंतिम संस्कार नोएडा के सेक्टर-94 में स्थित अंतिम निवास पर किया गया। ललिता शर्मा के बड़े पुत्र गौतम बुद्ध के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अपनी माता की चिता में मुखाग्नि अर्पित की। इस दौरान Noida, ग्रेटर नोएडा समेतदिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों से आए जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जिनमें Noida विधायक पंकज सिंह,दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर,एमएलसी श्रीचंद शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी,पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा,Noida मीडिया क्लब के पदाधिकारी एवं शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।अंतिम संस्कार स्थल पर वातावरण बेहद गमगीन रहा। सभी ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को विदाई दी।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here