Noida: में बढ़ने लगी ठंड, तापमान में गिरावट और धुंध ने बढ़ाई मुश्किलें

0
75

मौसम ने बदल ली करवट

Noida राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने करवट बदल ली है।नवंबर के अंतिम सप्ताह के साथ ही ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है और तापमान में लगातारगिरावट दर्ज की जा रही है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले दिनों में सुबह और देर रात के समय ठंडऔर बढ़ेगी, जबकि घनी धुंध से दृश्यता पर भी असर पड़ेगा। गुरुवार और शुक्रवार की तुलना मेंशनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान में स्पष्ट गिरावट दिखाई देगी। जहां कुछ दिन पहलेतक दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ था, वहीं अब यह घटकर 24–25 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुमानके अनुसार अगले दिनों में रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो ठंड में तेजइजाफे का संकेत है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार 23 नवंबर से 27 नवंबर के बीच एनसीआर में
धुंध के स्तर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जाएगी।


23 नवंबर को हल्की धुंध, जबकि 24, 25 और 27 नवंबर को मध्यम धुंध की संभावना जताई गईहै। उच्च नमी और गिरते तापमान के कारण यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। हालांकिमौसम विभाग ने फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की है।विशेषज्ञों का मानना है कि अभी ठंड की शुरुआत है और आने वाले दिनों में पारा और नीचे जासकता है। ठंडी हवाओं और उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रोंमें दिखने लगा है। ऐसे में सुबह-शाम बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गईहै।स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों से धुंध और ठंडी हवा केबीच अनावश्यक बाहर निकलने से परहेज करने की अपील की है।

इसके अलावा वाहन चालकों को भीघने कोहरे के दौरान हेडलैंप और फॉग लाइट का उपयोग करने तथा गति नियंत्रण में रखने कीहिदायत दी गई है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here