स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Noida सेक्टर 45 के सदरपुर गांव में मिनी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिला चिकित्सालय एवं राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के निर्देशन में आज शनिवार को सदरपुर गांव के मध्य मिनी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का आयोजन सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र के नोडल अधिकारी डॉक्टर अच एम लावण्या के द्वारा कराई गई इस शिविर का उद्घाटन जिला संयुक्त अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉक्टर अजय राणा के मार्गदर्शन मे सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र के नोडल अधिकारी डॉक्टर अच एम लावण्या,डॉक्टर,ऋषभ कुमार सिंह,डॉक्टर अभिषेक दुबे के द्वारा फीता काट कर किया गया।इस मिनी स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबन्धित विभिन्न समस्यो का इलाज एवं जांच की गई।
इस स्वास्थ्य शिविर में सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र के मैनेजर राकेश चौहान, सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र के काउंसलर मनोज कुमार गुप्ता,एसटीआई काउंसलर रश्मि सिंह ,पैथोलॉजिस्ट राम कुमार, ओ.आर.डब्लु. उपेन्द्र यादव व अकरम खान के साथ समस्त स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी।डॉ ० ऋषभ कुमार सिंह, डॉ० अभिषेक दुबे, डॉ आद्या सिंह के द्वारा उपस्थित लोगों को HIV, Hepatitis b, Hepatitis c, syphilis or TB के लक्षणों और उनके बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही शिविर में बीपी, शुगर की जांच भी की गई।
इस शिविर में लगभग 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करके सामान्य दवाइयां और एसटीआई दवाइयों का वितरण भी किया गया।
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

