सरदार पटेल जयंती के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक

0
52

सरदार पटेल जयंती

Noida के सलारपुर स्थित श्री कृष्णा भवन आवास पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा गौतमबुद्ध नगर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा हरिश्चंद्र भाटी ने की,जबकि जिला अध्यक्ष अशोक भाटी की मेजबानी में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

बैठक में आगामी 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सरदार पटेल जयंती के भव्य आयोजन की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।इसी क्रम में समाज के हित में पांच सूत्रीय प्रस्ताव पारित किए गए।राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि भारत सरकार से यह मांग की जाएगी कि

स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले गुर्जर समाज के लोगों को डी-नोटिफाइड श्रेणी में शामिल किया जाए।

पूरे भारत में गुर्जर जाति को पिछड़ा वर्ग (OBC) की श्रेणी में रखा जाए।

संविधान में गुर्जर समाज की भागीदारी को सामाजिक न्याय के रूप में स्थान दिया जाए।

शिक्षा और योग्यता के आधार पर सरकारी पदों में प्रतिनिधित्व दिया जाए।

समाज में फिजूल खर्च पर रोक लगाई जाए।

जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि सरदार पटेल जयंती को समाज के गौरव और एकता के प्रतीक के रूप में मनाया जाएगा। देशभर से सांसद, विधायक, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी इस आयोजन में भाग लेकर समाज उत्थान पर विचार-विमर्श करेंगे।इस अवसर पर रामकेश चपराना एड., अनिल चौहान, सुभाष भाटी, चरण सिंह भाटी, कृष्ण भाटी, दीपक भाटी, सिंह राज गुर्जर, विपिन प्रधान, जोगिंदर भड़ाना, गजेंद्र रेक्सवाल, अजय गुर्जर, पार्थ गुर्जर, मनीष कुमार सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here