Noida :भाई-दूज और छठ पूजा पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी बसें

0
69

भाई दूज और छठ पूजा पर रोडवेज की बसें रात-दिन चलेंगी

Noida भाई दूज और छठ पूजा पर भी लोगों को घर आने-जाने के लिए रोडवेज की बसें रात-दिन चलेंगी। 30 अक्तूबर तक बसों का संचालन नियमित रहेगा।

भाई दूज पर महिलाएं भाइयों के घर आती-जाती है। स्थानीय व निकटवर्ती जनपदों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से 117 बसें सिकंद्राबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, टप्पल, खैर, आगरा, मथुरा समेत 18 रूटों पर चल रही हैं। जिन रूटों पर अधिक सवारियां होंगी उन पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। गाजियाबाद और साहिबाबाद से सिकंद्राबाद, बुलंदशहर समेत अन्य स्थानों के लिए 150 बसों का संचालन होगा। इस रूट पर यात्रियों का अधिक आना-जाना होता है। अधिकारियों ने चालकों को बसों को दादरी के अंदर से सवारियां लेकर निकालने के निर्देश दिए हैं।

यूपी राज्य परिवहन निगम ने 17 से 30 अक्बूतर तक लगातार बसों का संचालन करने का आदेश दिया है। भाई दूज और छठ पूजा के दौरान चालक और परिचालकों को सतर्क रखा जाएगा।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here