District Magistrate किसानों की समस्याओ का समाधान करेंगें

0
260
District Magistrateकिसानों की समस्याओ का समाधान करेंगें
District Magistrate किसानों की समस्याओ का समाधान करेंगें

नोएडा: सैक्टर 142 शहदरा गांव में ग्रुप 108 भूटानी बिल्डर और प्राधिकरण के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व मै किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 79 वें दिन भी लगातार जारी रहा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण द्वारा किसान की जमीन की पैमाइस होने के बावजूद भी रिपोर्ट सार्वजनिक नही की जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन बलराज ने 23 नवम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घेराव की घोषणा की थी।

जिससे जिला प्रशासन के हाथ पैर फूल गये थे। आनन फानन मै किसानों की मांगों को लेकर District Magistrate मनीष कुमार वर्मा ने भारतीय किसान यूनियन बलराज के नेतृत्व मै किसानों संग करीब दो घन्टे की वार्ता की थी।इस कर्ता से दौरान कुछ मुद्दों पर सकारात्मक प्रभाव दिखाई दिया। District Magistrate मनीष कुमार वर्मा ने आश्वस्त किया है कि 26 नवम्बर को दूबारा शाम चार बजे कलेक्ट्रेट सभागार मै वार्ता कर किसान की समस्याओ का समाधान कर दिया जायेगा। किसानों की सर्वसम्मति से 23 नवम्बर को मुख्यमन्त्री के घेराव की घोषणा को स्थागित कर दिया गया और अनिश्चितकालीन धरना सुचारु रुप से समाधान होने तक लगातार जारी रहेगा है।

वार्ता के दौरान उप जिलाधिकारी सदर अकिंत कुमार, एसीपी सुमित शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ,राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय प्रताप सिंह,,राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य चंद्रपाल बंसल, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी,प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा, ,जिला उपाध्यक्ष उधम नम्बरदार, किसान जगत सिंह, तहसील अध्यक्ष सोविदंर भाटी आदि किसान मौजूद रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here