Noida अक्टूबर में जनता के लिए तैयार होगा भंगेल एलिवेटेड रोड

0
149

भंगेल एलिवेटेड रोड

Noida नोएडा वासियों को दिवाली से पहले एक बड़ी सौगात मिलने वाली है।लंबे इंतजार के बाद भंगेल एलिवेटेड रोड जनता के लिए अगले 10 दिनों में खोलने की संभावना है।

Noida प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोनों परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए समय मांगा है।इस रोड के खुलने से शहर के कई इलाकों के बीच आवाजाही आसान होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी।भंगेल एलिवेटेड रोड, दादरी-सूरजपुर-छलेरा मार्ग पर बनाया गया है।सेक्टर-41 आगाहपुर से लेकर फेज-2 नाले तक यह मार्ग सूरजपुर, ग्रेटर Noida और दादरी की ओर आने-जाने वालों के लिए सुविधाजनक साबित होगा।जून 2020 में शुरु हुए इस प्रोजेक्ट के निर्माण का अधिकांश काम पूरा हो चुका है।केवल लाइट लगाना और कुछ छोटे काम अंतिम चरण में बचे हैं।

निर्माण के दौरान भुगतान को लेकर विवाद भी सामने आया।यूपी राज्य सेतु निगम ने नोएडा अथॉरिटी पर 150 करोड़ रुपये बकाया होने का आरोप लगाया।कई नोटिस भेजने के बावजूद उत्तर न मिलने पर निगम ने मामले को हाईकोर्ट में ले जाने का फैसला किया। निगम ने कोर्ट से मध्यस्थ नियुक्त करने की मांग की है।सुनवाई अक्टूबर में होने की संभावना है। अधूरे पड़े काम के भुगतान विवाद के चलते एलिवेटेड रोड के नीचे सर्विस रोड और नालियों का निर्माण अधूरा पड़ा है।सेतु निगम ने कहा कि बढ़े खर्च के कारण इन कार्यों को पूरा करना संभव नहीं है।

इसके लिए नोएडा अथॉरिटी से 25 करोड़ रुपये अतिरिक्त धन की मांग की गई है।Noida प्राधिकरण ने कहा कि मामला आपसी बातचीत से सुलझ जाएगा और एलिवेटेड रोड अक्टूबर में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। दिवाली से पहले यह मार्ग खुलने पर शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी और  को एक नई सौगात मिलेगी।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here