Noida डांडिया नाईट में झूमा सेक्टर 34

0
116

डांडिया नाईट

Noida सेक्टर-34 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में फ़ेडरेशन ऑफ़ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 द्वारा आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

इसमें करीब तीन हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। गरबा तथा बॉलीवुड के गानों पर सेक्टर निवासियों ने खूब गरबा और डांडिया खेला।फ़ेडरेशन आरडब्लूए महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया की नवरात्रि के शुभ मौके पर नेचर विलेज जिम कॉर्बेट और क्लीयरमेडी अस्पताल के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी के गरबे से हुई। इसके बाद ग्रुप डांडिया शुरू हुआ। इसमें सेक्टर निवासियों ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों की प्रस्तुति के बाद रॉयडन दा बैंड द्वारा लाइव प्रस्तुति से डांडिया का आगाज हुआ।

गरबा के गाने शुरू होते ही निवासियों ने ग्रुप बनाकर फ्लोर पर धमाल मचाने शुरू कर दिया। देखते ही देखते कम्युनिटी सेंटर का गार्डन लोगों से खचाखच भर गया।

इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के के जैन, महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष कुलदीप मुंशी,कोषाध्यक्ष एम सी भारद्वाज, देवेन्द्र वत्स,डॉ डी महापात्र,दीपाली पसारी,सुधीर चौधरी,प्रदीप सिंह,सुशांत भल, ओमेन्द्र कुमार,संजीव महतो,एस के सिंघल,जगदीश जोशी,शेखर शर्मा आदि मुख्य रुप से मौजूद रह।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here