रामलीला मंचन के साथ डांडिया उत्सव का समापन

0
78

रामलीला

Noida ।सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में चल रहे तीन दिवसीय डांडिया उत्सव का समापन रामलीला मंचन के साथ हुआ।

कार्यक्रम के अंतिम दिन मैनेजमेंट के छात्रों ने पारंपरिक रंगों और उमंग से सजे इस कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का जीवंत अभिनय प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता, महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन के साथ सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी।


आईएमएस Noida रामलीला के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सजीव बनाए रखते हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे पारंपरिक कला और उत्सवों को संजोकर रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।आईएमएस कल्चरल क्लब की हेड मीतु चौधरी ने बताया कि समापन दिवस पर छात्र-छात्राओं ने गरबा और डांडिया रास की मनमोहक प्रस्तुतियों से माहौल को उल्लासमय बनाया।

कार्यक्रम में रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक संगीत की धुनों पर थिरकते प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में छात्रों के लिए बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेस प्रतिस्पर्धा भी रखी गयी। वहीं कार्यक्रम के अंत में बैंड परफॉरमेंस ने सभी का दिल जीता।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here