भगवान राम की भव्य बारात
Noida श्री राम मित्र मंडल द्वारा आयोजित भगवान राम की भव्य बारात निकाली गयी।बैंड बाजे और घोड़े पर सवार बराती जब शहर में निकले तो लोगों ने उनका स्वागत कर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रदर्शित की।
इसी क्रम में Noida के सेक्टर 11 निवासियों ने सेक्टर 12 स्थित मेट्रो अस्पताल चौराहे पर पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया।इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि हम बड़े सौभाग्यशाली हैं कि हमें ऐसा शुभ अवसर प्राप्त हुआ है कि हम सब भगवान श्री राम की बारात का स्वागत कर रहे हैं और हमारे साथ समस्त सेक्टर निवासी मौजूद है।

बारात के स्वागत में दिनेश कृष्णन, चंद्रेश शर्मा, रददअमरनाथ गुप्ता, सतीश कुमार, राघव अग्रवाल, मुकतेश शर्मा, पीके गुप्ता, शैलजा सक्सेना, प्रदीप अग्रवाल, रितु दुग्गल, रामचंद्र अग्रवाल, मुस्कान गोयल, शर्मीली लाल, संध्या अग्रवाल, अनुराधा गुप्ता, ऊर्जा गुप्ता, आकांक्षा अग्रवाल, दीप्ति शर्मा, वीणा गोयल, शशि गोयल आदि लोग मौजूद रहे।
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh
