Noida सेक्टर-62 की रामलीला में तैयारी जोरों पर,मंच बनकर हुआ तैयार

0
140

Noida रामलीला समिति

Noida श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग एवं अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि रामलीला मंचन के लिए मंच का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

समिति के महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में लीला मंचन का प्रस्तुतीकरण करनेवाली मंडली शिवाकला लोक कल्याण समिति के कलाकारों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।समिति के सभी कलाकार मुरादाबाद में मंच के निर्देशक आलोक राठौर और सह निर्देशक नरेंद्र कुमार के निर्देशन में प्रतिदिन रिहर्सल कर रहे हैं।रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले श्री रामलीला महोत्सव के दौरान 2 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर रावण,कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।

समिति के सलाहकार मुकेश गोयल एवं मनोज शर्मा ने बताया कि इस बार पुतले बहुत ही आकर्षक बनाये जा रहे हैं और उसकी लंबाई भी बढ़ायी जा रही है। मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने बताया कि इस बार मंच बड़ा बनाया जा रहा है और दर्शकों के बैठने के लिए ज्यादा सुविधाजनक बनाया जा रहा हैं।तीन मंच को जोड़कर एक बड़ा मंच बनाया जा रहा है।लोगों के बैठने की क्षमता भी बढ़ायी गई है।

इस बार 5 हज़ार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।एक हज़ार सोफा और चार हज़ार कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है।समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल,बजरंगलाल गुप्ता,मुकेश अग्रवाल एवं गौरव मेहरोत्रा ने बताया कि मंचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।नोएडा पुलिस,निजी सुरक्षा गार्ड के अतिरिक्त समिति के दो दर्जन स्वयंसेवक सुरक्षा कार्य में सहयोग करेंगे।

श्रीराम बारात शोभायात्रा समिति के सदस्य एसएमगुप्ता,सुधीर पोरवाल, नवीन पोरवाल और चक्रपानि गोयल ने बताया कि इस बार शोभा यात्रा का स्वागत जगह-जगह होगा।स्थानीय नागरिक भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग एवं सह कोषाध्यक्ष अनिल गोयल ने बताया कि इस बार शोभा यात्रा में 60-70 बैंड पार्टी के सदस्य होंगे,जो दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here