Noida भाजपा ने की स्वदेशी जनजागरण अभियान की शुरुआत

0
138

स्वदेशी जनजागरण अभियान

Noida  नोएडा महानगर के सेक्टर 51 से भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान व व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विकास जैन ने स्वदेशी जनजागरण अभियान की शुरुआत की।

जिसमें सैकड़ों व्यापारियों ने स्वदेशी जनजागरण का समर्थन किया और विदेशी उत्पादों का विरोध किया।इस मौक़े पर महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि जब तक हम स्वदेशी चीज़ों का प्रयोग नहीं करेंगे तब तक न तो हम सफल हो पाएंगे ना हम स्वस्थ रह पाएंगे।स्वदेशी वस्तुओं तन और मन के लिए प्रत्यक्ष रूप से लाभदायक है।हमें मोदी जी के सपने को साकार करना है और विदेशी चीज़ों का त्याग करना है।भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि जन जन तक यह बात पहुँचनी चाहिए कि हमें केवल हमारे देश में ही निर्मित वस्तुओं का प्रयोग करना है।

विदेशी चीज़ों का प्रयोग करने से अर्थव्यवस्था के साथ साथ देश की गरिमा को भी ठेस पहुंचती है।हमें हमारी अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग अनिवार्य रुप से करना पड़ेगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खाने पीने की वस्तु मोबाइल व अन्य सभी वस्तुएँ जो भी हमारे देश मे ना बनायी जाती हो उसका हमें विसर्जन करना चाहिए।हमारा देश मज़बूत होगा तो हम मज़बूत होंगे।कार्यक्रम के संयोजक मनीष शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार ऑनलाइन कंपनियों ने हमारे परंपरागत बाज़ारों को ख़त्म किया है हमें भी विदेशी कंपनियों की कमर तोड़ने के लिए त्यौहारी दिनों में उनका विरोध करना चाहिए।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन प्रदेश, उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रवीण गर्ग मंडल अध्यक्ष, राम किशन यादव, भूपेश कुमार,प्रदेश कोषाध्यक्ष अंकुर बंसल, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, नवीन अग्रवाल,मिश्राजी व अन्य पदाधिकारी व्यापारी शामिल हुए।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here