Noida में 15 माह की बच्ची को पीटा जांघ पर काटा डे-केयर प्रमुख एवं एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज

0
287

डे-केयर प्रमुख एवं एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक डे-केयर सेंटर के प्रमुख और एक सहायक के खिलाफ 15 महीने की बच्ची की पिटाई करने और उसकी जांघ पर दांत से काटने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्ची की मां मोनिका ने इसघटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, बच्ची दो घंटे के लिए 'डे-केयर' में रहती थी लेकिन सोमवार को जब मोनिका
अपनी बेटी को वहां से लाई तो वह लगातार रो रही थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने बच्चीके कपड़े बदले तो उसे उसकी जांघों पर काटने के निशान दिखे।

प्राथमिकी में कहा गया कि मोनिका अपनी बच्ची को चिकित्सक के पास लेकर गईं जिसने पुष्टि कीकि घाव दांत से काटे जाने की वजह से हुए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद उसनेडे-केयरकी सीसीटीवी फुटेज देखी जिसमें सहायिका सोनाली बच्ची को थप्पड़ मारते, उसे जमीन पर गिराते,उसे प्लास्टिक के बैग से पीटते और फिर बच्ची की दोनों जांघों पर काटते दिख रही है।प्राथमिकी के अनुसार, मोनिका ने जब इसकी शिकायत डे-केयर प्रमुख चारू से की तो उसने
शिकायतकर्ता के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उसे धमकी भी दी।

मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here