Noida :सेलिब्रिटी अवार्ड 2025 से सम्मानित हुयी नोएडा की संध्या गौतम

0
140

सेलिब्रिटी अवार्ड 2025

Noida गौतमबुद्ध नगर के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत संध्या गौतम को लखनऊ स्थित एक होटल मेंसेलिब्रिटी अवार्ड 2025 सेसम्मानित किया गया।

यह अवार्डबॉलीवुड अभिनेत्री स्नेह उल्हा एवं रश्मि गुप्ता द्वारा दिया गया। बता दे कि इससे पहले संध्या गौतम वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश के आगरा में मल्लिका ए ताज सब टाइटल विनर अप रही है। इस कार्यक्रम में भी भारत के अनेक राज्यों के प्रतिभावान प्रतिभागियों ने पार्टिसिपेट किया था जिनमें से श्रीमती संध्या गौतम को मल्लिका ए ताज सब टाइटल विनर की उपाधि से सम्मानित किया गया था,इसके बाद माह अप्रैल 2025 में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित मिसेज इंडिया कार्यक्रम में संध्या गौतम फर्स्ट रनर अप के रुप में चयनित कर सम्मानित किया गया था।

इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, मुंबई, सिक्किम, तमिलनाडु, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, गोवा,अरुणाचल प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, हरियाणा, मणिपुर आदि राज्यों के आये प्रतिभागियोंने हिस्सा लिया था।अब एक बार फिर 27 जुलाई 2025 को लखनऊ के फाइव स्टार होटल में भारत के बड़े-बड़े राज्यों के प्रतिभागियों के बीच में से श्रीमती संध्या गौतम को बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेह उल्हा एवं बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीमती रश्मि गुप्ता मुंबई की प्रशिद्ध बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्रीयों के द्वारा श्रीमती संध्या गौतम को सेलिब्रिटी अवार्ड 2025 देकर सम्मानित किया गया और दोनों बॉलीवुड अभिनेत्रीयों के द्वारा इनकी पर्सनैलिटी एवं उनकी अदा कलाकारी को देखकर इन्हें मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में प्रतिभाग करने का निमंत्रण दिया गया।यह बहुत ही सौभाग्य और खुशी की बात है

कि चिकित्सा विभाग में कार्यरत संध्या गौतम अपने परिवार व बच्चों और अपने कार्य के साथ-साथ इस प्रकार के बड़े सेलिब्रेशन कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर नाम रोशन कर रही है।उनके इस सम्मान से विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों और उनके परिवार में बहुत खुशी का माहौल है और सभी लोग संध्या गौतम को मुबारकबाद और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here