Noida किसानों के नये संगठन भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक मंच) का गठन

0
359

भारतीय किसान यूनियन

Noida किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के एक नए किसान संगठन का गठन किया गया। जिसको लेकर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेसवार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक मंच) की घोषणा की गयी।इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह जानकारी देते हुए बताया की विगत 16 जून को जनपद मेरठ में आयोजित किसान पंचायत में लिए गए निर्णय के अनुसार देश के किसानों की समस्याओं और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए किसान साथियों द्वारा भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक मंच ) का गठन किया गया है। उन्होंने बताया की इस नए संगठन की प्राथमिकता किसानों के एमएसपी, बिजली,गन्ना मूल्य वृद्धि आदि अनेकों समस्याओं को लेकर साथ संघर्ष करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी जीवन सिंह नागर, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री पंडित रामकुमार शर्मा, चौधरी विनोद, जटोली चौधरी वीरेंद्र सिंह, अंकित चौधरी, परवीन शर्मा,गोपी कश्यप,मनोज तेवतिया, विजय भारद्वाज, आदि मौजूद रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here