यमुना और हिंडन में फिर बाढ़ का खतरा

0
644

नोएडा, 12 अगस्त उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण यमुना और हिंडन का
जलस्तर बढ़ सकता है।

इसका मतलब हिंडन और यमुना के आसपास वाले इलाकों में फिर से हाई अलर्ट


जारी हो गया है। इसको लेकर डीएम मनीष कुमारने हाई अलर्ट आदेश जाए जारी किया है।


डीएम ने जारी किया आदेश
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में बढ़ते जलस्तर को लेकर मनीष कुमार ने लोगों से अपील की है कि


मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के जारी की गई चेतावनी में 12 अगस्त से लेकर आने वाले 5 दिनों तक
भारी वर्षा की संभावना जताई जा रही है। उत्तराखंड में होने वाली बारिश से यमुना, शारदा और गंगा


अन्य नदियों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण गौतमबुद्ध नगर में यमुना और हिंडन

नदियों में बाढ़ की स्थिति फिर उत्पन्न हो सकती है। आने वाले दिनों में यमुना नदी और हिंडन नदी के
क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति घूमने फिरने सेल्फी लेने और नहाने ना जाए। जो व्यक्ति निचले स्थानों पर रह


रहे हैं वह अपने परिवार को लेकर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। डीएम मनीष कुमार द्वारा जारी आदेश
का अगर कोई कार्य नहीं करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


डूब क्षेत्र में फिर बाढ़ का खतरा
इससे पहले भारी वर्षा के कारण यमुना और हिंडन के बढ़ते जलस्थर से डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को


अपना घर छोड़कर जाना पड़ा था। जलस्तर कम होने के बाद लोग अपने-अपने घरों को लौट गए थे
लेकिन भारी वर्षा का खतरा फिर उनके सर मडरा रहा है। पिछली बार हिंडन के बढ़ते जलस्तर से डूब


क्षेत्र में बने घर पानी में बह गए थे किसी के घरों में पानी घुस गया था। वह परिस्थितियों एक बार फिर


लौट कर आ सकती है। जिला प्रसाशन की चेतावनी के बाद से यमुना और हिंडन नदी के किनारे बसे
लोगों में दहशत का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here