Noida Development Authority की नीतियों से परेशान किसानों दिया ज्ञापन

0
182

Noida Development Authority

Noida Development Authority की नीतियों के खिलाफ डेढ वर्ष से शान्तिपूर्ण से धरना दे रहे किसानों का धैर्य टूट गया।

इसी बात से परेशान होकरआज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के जिला अध्यक्ष योगेश वैष्णव के नेतृत्व में जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर व पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर को ज्ञापन सौंपा।भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि शहदरा गांव निवासी हातम सिंह भाटी भारतीय किसान यूनियन बलराज के प्रदेश अध्यक्ष है उनकी पैतृक जमीन पर बनी दुकानों को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के स्टे के बावजूद 15 फरवरी 2024 को नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने ध्वस्त कर दिया था जिसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने 15 फरवरी 2024 से ही वहाँ अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी रखा हुआ है।

कई बार धरनास्थल पर किसानों की महापंचायत हुयी।प्राधिकरण के अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी आज तक इस मामले में कोई कारवाई नहीं हुयी है।डेढ वर्ष से सर्दी,गर्मी और बरसात झेल रहे किसानों की आज तक किसी ने नहीं सुनी।जिसके बाद किसानों के सब्र का बांध टूट चूका है। उनमे भारी आक्रोश है।आक्रोशित किसानों ने 30 जुलाई को धरनास्थल पर महापंचायत का ऐलान किया है।बलराज भाटी ने बताया कि वृहस्पतिवार को ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को 30 जुलाई की महापंचायत व किसान की समस्याओ से अवगत किया है।30 जुलाई को होने वाली महापंचायत मै किसान बडा निर्णय लेगें और आर पार की लडाई लडेंगें।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, प्रदेश सचिव यामीन अंसारी, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष फहीम मंसूरी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा इरशाद खान, महानगर अध्यक्ष कपिल नागर, यूथ नोएडा महानगर अध्यक्ष अमित कसाना, यूथ जिलाध्यक्ष प्रवीण कौशिक, जिला उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मदन भाटी, जिला संगठन मन्त्री ब्रह्मचंद्र बैरागी जिला प्रचारक मन्त्री प्रदीप, जिला सचिव तनुष बैरागी, यूथ जिला उपाध्यक्ष नवीन मावी, दादरी तहसील रवीन्द्र नागर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here