Noida राज्यमंत्री ने किया महिला हॉस्टल का निरीक्षण

0
216

राज्य मंत्री कमलावती सिंह नोएडा पहुंचीं

Noida बुधवार को यूपी सरकार की राज्य मंत्री कमलावती सिंह नोएडा पहुंचीं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने सेक्टर-38 स्थित गेस्ट हाउस में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

इस मौके पर कमलावती सिंह के साथ भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेश चौहान संजय बाली डिंपल आनंद पूनम सिंह मंजू शर्मा विनोद त्यागी अमित त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।इसके बाद राज्यमंत्री कमलावती सिंह ने सेक्टर-62 स्थित महिला हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर हॉस्टल की कैंटिन में एक पुरुष कर्मचारी मिलने पर मंत्री नाराज हो गईं। उन्होंने पुरुष कर्मचारी को हटाकर महिला कर्मचारी रखने का आदेश दिया है। उन्होंने हॉस्टल में महिला के रखरखाव को देखा। 500 कमरे वाले हॉस्टल में करीब 300 महिलाएं रहती मिलीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला समूह के माध्यम से कैंटीन चलाई जाएगी। जिससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और प्रधानमंत्री का सपना महिलाओं का लखपति बनाने का सपना भी पूरा हो सकेगा।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here