Noida बंद घरों में चोरी करने वाले बदमाश समेत दो गिरफ्तार

0
120

रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

Noida एआरटीओ कार्यालय के पीछे वाली सड़क से सेक्टर-24 थाने की पुलिसने बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह के बदमाश और सुनार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी के गहने, विदेशी मुद्रा और चांदी के सिक्के बरामद किए गए। एडीसीपीसुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस की टीमें पिछले कई दिनों से चोरी करने वाले गिरोह कोपकड़ने के लिए जुटी थीं। इसी कड़ी में सोमवार को एआरटीओ कार्यालय के पीछे वाली सड़क से दोसंदिग्ध लोगों को दबोचा गया। उनकी पहचान जिला बुलंदशहर के गांव देवली निवासी सोनू गौतमऔर हरियाणा के जिला पलवल निवासी मनोज कुमार वर्मा के रूप में हुई।सोनू वर्तमान में सेक्टर-35 स्थित गांव मोरना में रहता है।

तलाशी ली तो उनके पास से चार अंगूठीपीली धातु, एक गले का हार सफेद धातु, दो गले के हार पीली और सफेद धातु, 14 डॉलर (सिंगापुरदेश के), 200 रुपिया (इंडोनेशिया देश के), छह चांदी के सिक्के और एक चांदी का नोट बरामद कियागया है। पूछताछ के दौरान सोनू ने बताया गया कि वह एनसीआर क्षेत्र में घूम-फिरकर घरों की रेकीकरता। चोरी किए गए आभूषणों को औने-पौने दामों में राह चलते व्यक्तियों को बेच देता। उनकेद्वारा यह सामान सेक्टर-35ए सोसाइटी के एक बंद मकान से चोरी किया गया था। इसके अलावा जोगहने नहीं बिकते थे, उन्हें मनोज कुमार वर्मा की दुकान पर बेचता था। सुमित अधिकतर अकेले हीचोरी की घटना को अंजाम देता।

सुनार मनोज चोरी के माल को पिघलाकर उसे बेचता। फिलहालदोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजदिया गया।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here