ईद-अल-अजहा पर Gautam budh nagar में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

0
169

Gautam budh nagar

ईद-अल-अजहा के मद्देनजर जनपद Gautam budh nagar में सुरक्षाव्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रहा है।

इसी क्रम में 7 जूनको पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान के साथ ग्रेटर नोएडा जोनके ईदगाहों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का दौरा कर शांति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्थाको तकनीकी सहायता से और मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन की मदद से निगरानीकी जा रही है। साथ ही, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आमजन से संवाद करते हुए बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्सपर पुलिस की विशेष निगरानी जारी है।

यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट,धार्मिक भावनाएं भड़काने या अफवाह फैलाने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनीकार्रवाई की जाएगी। 

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here