Noida आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशों के क्रम में औषधि निरीक्षक निरंतर एक्शन में

0
121

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन

Noida  आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के मेडिकल स्टोर्स पर मानकों के अनुरूप दवाईयों की बिक्री सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विगत दिवस औषधि निरीक्षक जय सिंह ने 04 मेडिकल स्टोर का Noida में औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने रुद्र फार्मेसी सुरेश यादव मार्केट सेक्टर 121 नोएडा गढ़ी चौखंडी, नंबर 1 फार्मेसी नोएडा सेक्टर 66, मोक्टिवा फार्मेसी Noida, Noida मेडिकल स्टोर कश्यप मार्केट हरौला सेक्टर 5 Noida में पहुंच कर विभिन्न बीमारियों की दवाओं की गुणवत्ता की जांच गहनता से की गई, जो कि संतोषजनक पाई गई।

औषधि निरीक्षक द्वारा बताया गया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में सभी प्रकार की दवाइयां मानकों एवं गुणवत्ता के साथ सभी मेडिकल स्टोर्स पर बिक्री सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आगे भी इसी प्रकार अभियान संचालित करते हुए मेडिकल स्टोर्स की जांच की जाएगी।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here