Greater noida और Greater noida west के बीच यातायात होगा सुगम

0
124

Greater Noida Authority

Greater Noida Authority ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए 60 मीटर रोड से 130 मीटर रोड को जोड़ने वाली 80 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यह सड़क Greater noida के सेक्टर-3 से नॉलेज पार्क-5 के पास तक बनाई जा रही है। करीब 2200 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Greater noida और Greater noida west के बीच यातायात होगा सुगम
Greater noida और Greater noida west के बीच यातायात होगा सुगम

पहले भूमि विवाद के कारण यह परियोजना अटकी हुई थी, लेकिन प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल और किसानों से वार्ता के बाद इस बाधा को दूर किया गया। निर्माण शुरू होते ही Greater noida और Greater noida west के बीच आवाजाही अब और आसान हो जाएगी।एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि मानसून से पहले इस सड़क को पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बन जाने से 60 मीटर रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, साथ ही समय और ईंधन की भी बचत होगी।

प्राधिकरण द्वारा ग्रेनो वेस्ट में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए अंडरपास, यूटर्न और सड़कों के चौड़ीकरण जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here