ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल में स्थित एक रेस्तरां पर आबकारी विभाग का छापा

0
384

गौतमबुद्ध नगर में ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल में स्थित एक
रेस्तरां पर छापा मारकर आबकारी विभाग ने चार कर्मचारियों को कथित तौर पर उस शराब को परोसने
के लिए सोमवार को गिरफ्तार कर लिया जिसकी बिक्री हरियाणा में की जानी थी। गौतमबुद्ध नगर में
तैनात आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी सोमवार को दी।

गुप्त सूचना पर आबकारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह की अगुवाई में एक टीम ने आधी रात को छापा
मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि चारों के खिलाफ उत्तर प्रदेश आबकारी कानून के
तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रेस्तरां के निदेशक मनेश पटेल के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज
किया है।

आबकारी विभाग ने हरियाणा प्रांत में बेचने के लिए बनाई गई करीब 233 बोतल शराब बरामद की है।
गौतमबुद्ध नगर के आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग को सूचना मिली
कि वेनिस मॉल में ;फाइव आयरन गोल्फ नामक रेस्तरां में अवैध रूप से हरियाणा में बिक्री के लिए बनी
शराब परोसी जा रही है। श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने वहां पर छापा
मारा और मौके से सुमन मंडल, बनी राऊत, राहुल और तीर्थंकर को आबकारी विभाग ने गिरफ्तार कर
लिया।

उन्होंने बताया कि मौके से हरियाणा में बिक्री के लिए बनी 233 बोतल मदिरा बरामद की गई है।

आबकारी विभाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here