Noida विद्युत विभाग द्वारा भ्रष्टाचार व अभद्रता के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन

0
174

अवैध वसूली तथा उपभोक्ताओं द्वारा बिजली घर पहुंचने पर अभद्रता, बिजली बिलों में गड़बड़ी के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन

Noida बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा गांवों में छापामारी कर ग्रामीणों एवं किसानों को बेवजह परेशान करने एवं उनके खिलाफ मुकदमें दर्ज कराने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने आज सेक्टर-32 के बिजली घर का घेराव कर प्रदर्शन किया एवं पंचायत की जिसकी अध्यक्षता पप्पू प्रधान ने की एवं संचालन जिला महासचिव विपिन प्रधान ने किया।

भारतीय किसान यूनियन के गौतमबुद्ध नगरजिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन एवं पंचायत में सैकड़ों की संख्या में किसान एवं पीड़ित लोग शामिल हुए।भाकियू कार्यकर्ताओं की भीड़ को देख बिजली घर के कर्मचारी वहा से भाग गये।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा गांवों में घर-घर पर जाकर छापेमारी एवं झूठे मुकदमों में फंसा कर किसानों पर मुकदमे दर्ज करने के नाम पर अवैध वसूली तथा उपभोक्ताओं द्वारा बिजली घर पहुंचने पर अभद्रता, बिजली बिलों में गड़बड़ी की जा रही है। न्यू कनेक्शन के नाम पर अवैध उगाही की जा रही है।गांव में कमर्शियल मीटर लगाए जा रहे हैं

उपभोक्ता द्वारा समस्याओं की शिकायत का निवारण नहीं हो रहा है।जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि काफी दिनों से विद्युत विभाग से संबंधित समस्याएं आ रही हैं।इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू बिजली विभाग के मुख्य अभियंता का घेराव करने के लिए बाध्य होगी।एसीपी नोएडा अजीत कुमार सिंह एवं एसएचओ सेक्टर 24 श्याम बाबू शुक्ल के प्रयास पर सम्बंधित समस्याओं का ज्ञापन सौप धरना स्थगित किया गया।

धरना-प्रदर्शन एवं पंचायत में एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना,जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, रविंद्र भगतजी, संदीप अवाना, सचिन अवाना, अमित अवाना,रामबीर हवलदार, नवल प्रधान, अजय गुर्जर, पार्थ गुर्जर, विजेंद्र भड़ाना, भरत प्रधान, सुमित चौहान, नरेश पंडित, नवीन लोहिया, कालूराम भाटी, विनोद प्रधान, संजय अम्बावता, प्रशान्त वर्मा, सरफराज खान, आसिफ खान, अनिल अवाना, अमित चौधरी, संचित चौहान, सुदेश लोहिया, अतुल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here