Greater noida छात्र की स्कॉलरशिप के एवज में रिश्वत की मांग

0
200

रिश्वत की मांग

Greater noida के नॉलेज पार्क वन में स्थित स्पेक्ट्रम इंस्टिट्यूट में तैनात अकाउंटेंट के द्वारा कॉलेज में पढ़ने वाली बी फार्मा की तृतीय वर्ष की छात्रा स्नेहा से अकाउंटेंट के द्वारा स्कॉलरशिप से 10% रुपए मांगने का पिछले 4 दिन से अकाउंटेंट ऋतुकेश मिश्रा दबाव बना रहा था जिस कारण बच्ची मानसिक रूप से परेशान हैं।

इस प्रकरण की जानकारी छात्र के पिता रणधीर नागर ने करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय को दी जिसके तत्पश्चात संगठन के कार्यकर्ताओं ने कालेज प्रशासन से बात की और कॉलेज में तैनात अकाउंटेंट ऋतुकेश मिश्रा के खिलाफ रिश्वत मांगने एवं बच्ची का मानसिक शोषण करने के विरोध में 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई।

चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को स्कॉलरशिप देती है लेकिन कॉलेज में तैनात ऐसे भ्रष्ट अकाउंटेंट छात्रों का शोषण कर रुपए मांगते हैं और कहते हैं कि यह 10% रुपया जिले के बड़े अधिकारियों को भी जाएगा। जिसके विरुद्ध करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने छात्र के पिता से अकाउंटेंट के खिलाफ थाने में तहरीर दी।चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा ऐसे लोगों को तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकें।

अनाथ करप्शन फ्री इंडिया संगठन इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेगा।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here